मुख्यमंत्री से मिल कबूतरबाज के पाकिस्तानी एजेंटों सें सम्पर्क की कही बात, कार्यवाही की मांग

हमीरपुर। जिले सहित अन्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर विदेश भेज कर अरबों रुपये की अवैध सम्पत्ति बनाने वाले कबूतर बाज के पाकिस्तानी एजेंटों से सम्पर्क की बात कह मुख्यमंत्री से आरोपी की गिरफ्तारी और सम्पत्ति सीज करने की गुहार लगाई है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के बडा चौराहा निवासी शिक्षित बेरोजगार युवक शमीम उददीन पुत्र फय्याज उददीन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर बताया कि, कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी कबूतर बाज सैफुल हयात ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजकर अरबों रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है। इतना ही नहीं पीडित ने मुख्यमंत्री से बताया कि आरोपी के सम्बन्ध पाकिस्तानी एजेंटों से भी हैं। पीडित ने आरोपी की गिरफ्तारी और सम्पत्ति सीज करने की मांग की है जिसपर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है लेकिन पीडित कोतवाली आकर बयान नहीं दे रहा और यहां वहां शिकायत कर रहा है।
बताते चलें किहमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कबूतरबाजों का साम्राज्य है और आएदिन कबूतर बाजों के खिलाफ शिकायत आती रहती हैं लेकिन यदा कदा अगर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है तो आरोपियों की शाख के चलते कार्यवाही रुक जाती है। जबकि मौदहा कोतवाली में कभी भी किसी कबूतरबाज की गिरफ्तारी होने की जानकारी नहीं हो सकी है।

IMG-20260216-WA0239

फोटो- पीड़ित की फरियाद सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

IMG-20260216-WA0240

फोटो - प्रार्थना पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!