हमीरपुर में पूर्व मंत्री के बेटे के ऊपर चोरी का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

फावडा, सब्बल के साथ बीस हजार रुपये चोरी का मामला दर्ज

हमीरपुर। फार्म हाउस में रखे फावड़ा, सब्बल तथा बिना लाक किये खड़ी चार पहिया गाड़ी में रखे बीस हजार रूपये चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत पीड़ित ने न्यायालय जूनियर डिवीजन में प्रार्थना पत्र देकर पूर्व मंत्री के बेटे सहित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की थी। न्यायालय से मिले आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी नामित सहित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी मो जावेद पुत्र शेख मंगल ने न्यायालय जूनियर डिवीजन को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 15 अप्रैल 2025 को रात लगभग 8 बजे उसके छिमौली रोड स्थित फार्म हाउस से आरोपी , शफीर अहमद पुत्र पूर्व मंत्री वशीर अहमद उर्फ़ बशीरुद्दीन निवासी चौधराना , जुनैद पुत्र पप्पू हजारे निवासी उपरौस सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध फार्म हाउस से फावड़ा, सब्बल तथा बिना लाक किये खड़ी चार पहिया गाड़ी में रखे 20 हजार रूपये निकालने से संबंधित शिकायती पत्र उसी रात 10 बजे कोतवाली पुलिस, 31 अप्रैल को क्षेत्राधिकारी तथा 17 जून को रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उक्त आरोपियों को मोहल्ले के ही लल्लू,कल्लो, कल्लू तथा बच्चा ने देखा था। पीड़ित के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!