पति को पत्नी का पार्लर कोर्स सीखने से रोका पड़ा भारी, रात में घर पर हमला और पथराव, कार भी तोड़ी

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार देर रात वार्ड नंबर-6 स्थित एक घर पर दर्जन भर लोगों द्वारा पथराव किए जाने और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने छिपकर बना लिया, जो अब सामने आया है।

पीड़ित श्यामकरण का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पार्लर का कोर्स करने जाने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सोमवार रात करीब 12 बजे पत्नी के परिजन घर पहुंच गए और घर पर धावा बोलते हुए पथराव किया। इस दौरान दरवाजे पर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

श्यामकरण के मुताबिक जिस कार में तोड़फोड़ की गई वह उनके रिश्तेदार की थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि घर छोड़कर जाते समय उसकी पत्नी 70 से 80 हजार रुपये नकद और जेवरात भी अपने साथ ले गई।

घटना के दौरान श्यामकरण घर में मौजूद था और उसने छिपकर पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

मामले में सुमेरपुर थाना प्रभारी दुर्गेश राय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20260616-WA0401

फोटो - घटना स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!