हमीरपुर। ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर बारात में जा रहे अधेड सफाई कर्मचारी के ऊपर डीजे का साउंड गिरने से वह घायल हो गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के बिगहना निवासी राजा (54)पुत्र बाबूलाल पेशे से ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी का काम करता है। बीते 25फरवरी को अपने परिचित नरायच निवासी सजातीय सफाई कर्मचारी के पुत्र की शादी में डीजे की ट्राली में बैठकर नरायच से छिरका जा रहा था उसी दौरान नेशनल हाईवे पर छिरका के निकट अचानक डीजे का साउंड राजा के ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक का चार्ज संभाल रहे चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि, अगर घर वाले चाहेंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो अविवाहित पुत्रियां छोड़ गया है घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया हैं।
हमीरपुर में डीजे साउंड गिरने से सफाई कर्मी की मौत , शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

