हमीरपुर में मौदहा के मलीकुंवा चौराहे पर बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल, पिकेट ड्यूटी के बावजूद पुलिस नदारत

हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली कस्बे में भीड़भाड़ वाले मलीकुंवा चौराहे पर शनिवार शाम दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। 48 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं, जबकि एक महिला बीच-बचाव की कोशिश करती नज़र आती है।

चौराहा कस्बे का व्यस्त इलाका माना जाता है, जहां आमतौर पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है, लेकिन वायरल वीडियो में किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी दिखाई नहीं देती।

पड़ताल में सामने आया है कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। एक युवक के साथ मौजूद महिला ने रोकने की कोशिश की, लेकिन मारपीट बढ़ती चली गई और दोनों सड़क पर एक-दूसरे को दौड़-दौड़कर पीटते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस हरकत में आ गई है और दोनों युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!