05 दिसंबर
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर में व गोदाम में छापेमारी कर सीज कर दिया गया है साथ ही तीन दिन के भीतर दवाओं की खरीद एवं बिक्री का लेखा-जोखा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
मौदहा के मलीकुंआ चौराहा स्थित श्री नारायण मेडिकल स्टोर में शुक्रवार को एसडीएम कर्णवीर सिंह , ड्रग स्पेक्टर मनोज कुमार, सीओ राजकुमार पाण्डेय , कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने छापामारी कर यहां से प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप सहित कुछ प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर दुकान और गोदाम को सीज कर दिया है। साथ ही दुकान में हो रही दवाओं की खरीद व विक्री का ब्योरा देने के लिए दुकानदार को तीन दिन का समय दिया गया है। इस कार्रवाई से कस्बा के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। ये लोग अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए हैं । एसडीएम कर्णवीर सिंह ने बताया है दुकानदार को तीन दिन का समय दिया गया है ताकि वह अपने कागज प्रस्तुत कर सके।
जानकारी के अनुसार मौजूदा समय बडी संख्या में युवा कफ सीरप, नींद की दवा सहित अन्य नशीली दवाओ के नशे के गिरफ्त में आ गए हैं और उनको ये दवाएं आसानी से मेडिकल स्टोरो मे उपलब्ध हो जाती हैं। मेंडिकल स्टोर के संचालक चंद रुपयो के लालच में युवाओ की जिंदगी से खिलवाड कर रहे है और इन लोगो पर कोई ठोक कार्रवाई नही कर रहे हैं।
फोटो- गोदाम को सीज करते एसडीम कर्णवीर सहित अन्य
फोटो- मेडिकल स्टोर जिसमें छापा डला

