हमीरपुर: मौदहा में गाड़ी हटाने को लेकर बाईकर्स ने युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

हमीरपुर।

हमीरपुर के मौदहा में देरशाम गाडी हटाने को लेकर उपजे विवाद में बाईकर्स गैंग ने युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी प्रशांत कुशवाहा पुत्र शारदा प्रसाद कुशवाहा ने कानपुर से आकर आकर फोर व्हीलर मराठीपुरा मामा दूध डेयरी के निकट सडक किनारे खडी की थी तभी वहां से बाईकर्स गैंग निकल पडा और गाडी हटाने की बात को लेकर उससे गाली गलौज कर विवाद कर बैठा इसी विवाद के चलते बाईकर्स गैंग ने प्रशांत को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। मोहल्ले वालों द्वारा घायल को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने पीडित से बातचीत की और हाल जाना। फिलहाल आरोपी बाईकर्स गैंग की पहचान नहीं हो सकी है।

Screenshot_20260115_202234_WhatsApp

फोटो - घायल प्रशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!