हमीरपुर में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत

हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार गिरने से बच्चा मलबे में दब गया, जिससे उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

IMG-20260228-WA0493

फोटो - मृतक आशीष

यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में हुआ है। यहां मातादीन श्रीवास का 11 वर्षीय बेटा आशीष अपने चाचा संतोष के निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान मकान की दूसरी ओर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और आशीष उसके मलबे में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाया और बच्चे को तत्काल मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आशीष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!