हमीरपुर में सपा नेता की कार ने हादसे को दिया अंजाम, गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर

हमीरपुर ज़िले में तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता की कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सवार नेता और ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा राठ विधानसभा से सपा प्रत्याशी रह चुकीं चंद्रवती वर्मा की कार से हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज़ बताई जा रही है कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार युवक सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर हुआ। आरोप है कि कार चालक ने अनियंत्रित गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार चंद्रप्रकाश (निवासी टोला खंगारन, थाना चिकासी) को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

IMG-20260302-WA0318

फोटो - घटना स्थल पर खड़ी सपा नेता व क्षतिग्रस्त बाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!