परिवारिक रिश्ता बना रवि की मौत का कारण आखरी समय भी इश्क का जुनून सर चढ़ कर बोला परिणाम, मौत।

हमीरपुर।
हमीरपुर में बुधवार को एक प्रेमी की पीट पीट कर हत्या कर दी जाती है। जब प्रेमी की मौत की खबर प्रेमिका के पास पहुंचती है तो प्रेमिका भी अपने गले और हाथ पर धारदार हथियार से कई वार करती है। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है ।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार को बांदा जिले के जसपुरा पैलानी निवासी रवि अपनी प्रेमिका के घर पहुंचता है। क्योंकि 2 नवंबर को उसकी प्रेमिका की शादी थी जोकि उसकी नागवार गुजरी और उसने एक दिन पहले ही वीडियो सोशल मीडिया डालकर गांव आने की बात कही थी।
मौका देख कर रवि अपनी प्रेमिका के कमरे में जा पहुंचा यह उसकी दादी कल्ली ने फोन से उसके चाचा और पिता को दी। पिता, चाचा और अन्य लोग कमरे पर पहुंचते ही रवि की पिटाई शुरू कर दी और उसको घसीटते हुए कमरे से बाहर लाए। रवि ने भागने का प्रयास किया लेकिन घर के बाहर की खाई में गिर गया तो युवती के परिजनों ने उसे घर में रखे कल्टी वेटर से बांध दिया और फिर मारपीट शुरू कर जब देखा उसकी मौत हो गई तो युवती के चाचा ने खुद को चाकू मारकर कर रवि के शव के साथ अस्पताल पहुंचे।

युवती के दादी और हत्या की आरोपी कल्ली ने बताया कि रवि उनके दूर के परिवार का है और पहले इनका परिवार इसी गांव में रहता था लेकिन अब पैलानी में रहता है, उन्होंने यह भी बताया कि जून में भी लड़की की शादी तय हुई थी लेकिन उससे पहले ही रवि लड़की को भगा ले गया था और पुलिस में शिकायत के बाद लड़की मिली थी तब दरोगा ने कहा था कि इसकी दूसरी जगह शादी कर दो। फिर लड़की के पिता ने कदौरा में शादी तय की थी। लड़की की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी।

प्रेम की वजह से छूटी थी पढ़ाई
युवती के पिता ने बताया कि रवि के मिलने के कारण उन्होंने अपनी बेटी के पढ़ाई बंद कर दी थी।

लड़ाई झड़ेंगे की सूचना गांव वालो ने पुलिस को दी लेकिन कोतवाली पुलिस समय पर नहीं पहुंची, फिर लोगों ने 112 पुलिस को बुलाया। अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो रवि की जान बच जाती। रवि की हत्या जानकारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह लेनी चाही तो हत्या के बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

मृतक रवि के पिता उमाशंकर उर्फ काले दीन की तहरीर पर आरोपी मुकेश पुत्र मैकू, पुत्तन पुत्र मैकू , बल्ली पुत्र मैकू , कल्ली पत्नी मैकू व सूबेदार पुत्र मइयादीन के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

Screenshot_20251029_210334_WhatsApp

फोटो- मृतकरवि

Screenshot_20251029_183926_Gallery

फोटो - घटना स्थल प्रेमिका का घर

IMG-20251029-WA0360

फोटो - हत्या आरोपी चाचा पिंटू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!