हमीरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से पहले उसे अंतिम बार उससे मिलने पहुंचा , तभी प्रेमिका के परिजनों की नजर प्रेमी पर पड़ गई और उन्होंने क्रोध में आकर प्रेमी युवक को घर में बांध लिया और लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जब युवक की मौत हो गई तो हत्या के आरोप से बचने के लिए प्रेमिका के चाचा ने अपने आप को चाकू मार ली। फिलहाल एक घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जब प्रेमी की मौत की खबर प्रेमिका को मिली तो उसने खुद का गला धार दार हथियार से अपना गला काट लिया।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार की शाम बांदा जिला के पैलानी निवासी रवि(30) पुत्र काले दीन अपनी प्रेमिका से उसकी शादी से पहले अंतिम बार मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने रवि को देख लिया और उसे पकड़ कर बांध लिया और उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी और यह देखकर गांव के लोग भी वहां पर आ गए और उन्होंने भी उसके साथ मार पीट और जब रवि गंभीर घायल हो गया और पानी मांगता रहा जब किसी ने रवि की पानी भी नहीं दिया तो उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप सी बचने के लिए प्रेमिका युवती के चाचा पिंटू (35) पुत्र माइको ने अपने आप को चाकू मारकर कर घायल कर लिया, जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने रवि और पिंटू को मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
फिलहाल घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रेमी रवि की मौत की खबर सुनते प्रेमिका मनीषा 18 ने अपना गला काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, पुलिस द्वारा उसे मौदहा कस्बे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फोटो -मृतक रवि
फोटो - घायल प्रेमिका का चाचा
फोटो -घटना स्थल के पास लोगो की भीड़

