हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के गहरौली गांव स्थित न्यू पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट सुमित कुमार सरकारी दवा देने के बदले मरीजों से पैसे वसूलते हुए वीडियो में पकड़ा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।घटना का वीडियो किसी तीमारदार ने मौके पर अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया था। इसमें फार्मासिस्ट मरीज से सरकारी दवा के बदले रुपये लेता और कम पैसे मिलने पर और रकम मांगता नजर आया।वीडियो वायरल होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गीतम सिंह ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच समिति गठित की। समिति ने दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी, जिसमें फार्मासिस्ट सुमित कुमार को दोषी पाया गया।रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर दोषी फार्मासिस्ट का स्थानांतरण करने तथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की संस्तुति की है।
फोटो - रिश्वत लेता सुमित

