हमीरपुर में एक बंद घर से नगरपालिका कर्मी का शव हुआ बरामद, 6 दिन से ड्यूटी पर नहीं गया था कर्मी

हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक नगरपालिका कर्मी का शव बंद घर में मिलने से हड़कंप मच गया। दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाज़ा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

IMG-20260303-WA0392

फोटो - घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

यह मामला मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मुहल्ले का है। यहां 48 वर्षीय अनिल माधुपीय, जो मौदहा नगरपालिका में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे, पिछले छह दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार, वह 26 फरवरी से कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे।

मंगलवार को पड़ोसियों ने उनके घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाज़ा खुलवाया तो अनिल का शव अंदर पड़ा मिला। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी, जिसके कारण शव से बदबू आने लगी थी।

मृतक के भतीजे रोहित कुमार के अनुसार, अनिल शराब पीने के आदी थे और पिछले चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। जब घर से दुर्गंध आने लगी तो दरवाज़ा खोलकर देखा गया, जहां वह मृत अवस्था में मिले।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी उनकी शराब की लत से परेशान होकर करीब 15 वर्ष पहले अपने बच्चों के साथ अयोध्या चली गई थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!