भारतीय संस्कृति की खोज में देशभर में पैदल यात्रा कर रहे इंजीनियर सनोज पहुंचे हमीरपुर

ललित शर्मा की रिपोर्ट:-

हमीरपुर: भारतीय संस्कृति को करीब से समझने और उस पर किताब लिखने के उद्देश्य से देशभर में पैदल भ्रमण कर रहे इंजीनियर सनोज कुमार कुशवाहा बीती रात हमीरपुर पहुंचे। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Screenshot_20251023_104855_Google

फ़ोटो - इंजीनियर सनोज का स्वागत करते स्थानीय लोग

सनोज मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं। हरियाणा के सोनीपत से पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। भारतीय संस्कृति को गहराई से जानने की इच्छा ने उन्हें पैदल भारत यात्रा पर निकलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 21 अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी।

अब तक सनोज 28 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं और 27 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश का यह उनका 34वां ज़िला हमीरपुर है जहाँ वे पहुँचे हैं। उनका कहना है कि वे लोगों से मिलकर स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि भारतीय संस्कृति की विविधता को अपनी किताब में सटीक रूप में प्रस्तुत कर सकें।

सनोज ने बताया कि उनकी यह यात्रा अभी करीब एक वर्ष और जारी रहेगी, क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश के 41 जिलों सहित देश के कई हिस्सों का भ्रमण अभी करना है।

भारत भ्रमण के दौरान वे अपनी पीठ पर 20 किलो का एक बैग लेकर चलते हैं, जिसके ऊपर तिरंगा झंडा लहराता रहता है। हाथ में वे एक लकड़ी का डंडा रखते हैं, जो लंबी यात्राओं में उनका सहारा बनता है। यह यात्रा उनके ग्रह जनपद कुशीनगर के धर्मपुर पर्वत गांव में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!