बुधवार की शाम नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, जनपद महोबा के खन्ना निवासी बच्चा यादव (26) पुत्र संतोष यादव और पप्पू यादव (38) पुत्र श्रीपाल बाइक से मौदहा से खन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरायच के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। वाहन चालक बच्चा यादव को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पप्पू यादव को गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।सूचना पर मौदहा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

