हमीरपुर: मौदहा ईओ पर लगे घर बुलाकर चप्पल से पीटने के आरोप

हमीरपुर। नगरपालिका परिषद में आउट सोर्सिंग कर्मचारी ने घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करते हुए मामला निराधार बताया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की नगरपालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारी और सफाई गाडी के चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ वीडियो बयान देकर बताया कि,मंगलवार सुबह जब वह सफाई गाडी लेकर एम. आर. एफ. सेंटर गया था तभी कम्प्यूटर आपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर बताया कि अधिशाषी अधिकारी ने आवास पर बुलाया है। विकास कुमार का कहना है कि जब वह उनके आवास पर पहुंचा तो अधिशाषी अधिकारी गाडियों की जानकारी कर नाराज हो गई और मारपीट शुरू कर दी।और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की, पीडित विकास का कहना है कि यदि कुछ कमिया थीं तो अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर को विभागीय कार्यवाही करना चाहिए।साथ ही विकास ने मौके पर सफाई नायक जबीर और स्वयं के साथ चालक फुरकान के होने की बात कही है लेकिन नगरपालिका के अधिकारी से जुडा मामला होने के चलते सभी कुछ बताने से बच रहे हैं। वहीं इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर आई है। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए ऐसी किसी घटना की जानकारी तक होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!