हमीरपुर।21 मई जनपद के मौदहा कस्बा के एक चर्चित कबूतरबाज के खिलाफ मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत पहुंचने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन ने इस कबूतरबाज का ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय सीज कर दिया है।
फोटो - सेंटर को सीज करता पुलिसकर्मी
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा के कम्हरिया रोड बड़ा चौराहा निवासी शमीमुद्दीन पुत्र फैयाजुद्दीन ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि मौदहा के मोहल्ला उपरौस निवासी कबूतरबाज सैफुल हयात पुत्र हयात खान ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 450000/-रुपयो की ठगी कर कूट रचित प्रपत्रो के आधार पर उसे विदेश भेजा था।जिसका मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। मौदहा पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद विवेचक व स्थानीय पुलिस व्यक्तिगत लाभ के रुप मे प्रत्येक माह 100000/- रुपया आरोपी से ले रही है और उसे संरक्षण प्रदान कर रही है। युवक द्वारा मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत करने पर हरकत में आए प्रशासन ने गुरुवार को उक्त कबूतरबाज का मोहल्ला सिचौली पुरवा स्थित ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय सीज किया है।इस कार्रवाई में नायाब तहसीलदार, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।

