हमीरपुर में सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, सपा का डेलिगेशन बेरहमी से पीटे दलित युवक से मिलने जाना चाहता था

हमीरपुर में गुरुवार शाम पुलिस और प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीस खान को हाउस अरेस्ट करते हुए उनके घर के बाहर कड़ा पहरा बैठा दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब प्रशासन को जानकारी मिली कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव जाने वाला है। जहां एक दलित युवक को गांव के कुछ दबंगों ने बेरहमी से पीटा था।

IMG-20260521-WA0509

फोटो - सपा जिला अध्यक्ष इदरीस खान व अन्य

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में 18 मई को एक दलित युवक की गांव के दबंगों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई थी। इसी मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन गांव पहुंचने की तैयारी कर रहा था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौदहा कस्बे स्थित सपा जिलाध्यक्ष के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

हाउस अरेस्ट किए गए सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान ने आरोप लगाया कि दलित उत्पीड़न के मामले में आवाज उठाने से रोकने के लिए प्रशासन यह कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल 22 मई को पीड़ित युवक से मिलने गांव जाना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल टेढ़ा गांव जाने की कोशिश करेगा, “फिर चाहे पुलिस की लाठियां ही क्यों न खानी पड़ें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!