हमीरपुर में फर्जी फर्म बनाकर करोंडो की जीएसटी चोरी

हमीरपुर ।

76 लाख रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी के मामले की जांच अभी पूरी तरह से शुरु भी नही हुई थी कि, लगभग साढे पांच करोड रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी का मामला दर्ज होते ही टैक्स चोरो में हडकम्प मच गया हैं। वहीं आरोपी विजय शंकर ने अपने आप को साधारण परिवार का व्यक्ति बताते हुए किसी तरह की फर्म होने से इंकार किया हैं।

राजकुमार गुप्ता उपायुक्त राज्य कर अधिकारी विशेष अनुसंधान बांदा ने आर, पी, इंटर प्राइजेज जीएसटी इन 09MFCPS6827JIZL के प्रोपराईटर विजय शंकर पुत्र शिवबदन हमीरपुर जिले के ग्राम निवादा थाना बिंवार के विरूद्ध दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि इनके द्वारा मेंसलिंग फेलोर की खरीद और बिक्री के लिए जीएसटी पंजीयन लिया गया था किन्तु भौतिक सत्यापन में दर्ज पते स्टेशन रोड में न तो कोई फर्म पाई गई और न ही कोई बोर्ड लगा पाया गया व मौजूदा समय में वहां पर कोई कर्मचारी मिला। लेकिन विजय शंकर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

लेकिन विजय शंकर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 998.06 लाख ₹ और 1534.44 लाख रुपए की खरीद और विक्री किया जाना घोषित किया गया हैं जिसमें 179.63 लाख ₹ और 276.19 लाख ₹ की राजस्व की क्षति हुई हैं।

जिसपर राज्यकर अधिकारी विशेष अनुसंधान शाखा कोतवाली नगर बांदा ने सर्वश्री आरपी इंटर प्राइजेज स्टेशन रोड के विरूद्ध थाना बिंवार में मुकदमा दर्ज कराया हैं। इस संबंध में आरोपी विजय शंकर ने बताया कि वह साधारण परिवार से है और साधारण तरीके से जीवन यापन करता हैं ,तीन साल पहले उसके पास लाटरी लगने का झांसा देने वाला फोन आया था, जिसके बाद उसने आधार कार्ड,पैन कार्ड, बैंक पासबुक,फोटो सहित कुछ रुपए भी भेजे थे। उन्ही साइबर ठगो के द्वारा शायद इस गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया होगा ।

वही इस संबंध में थाना प्रभारी नंदलाल प्रजापति ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। फर्म विजयशंकर के नाम हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!