ललित शर्मा की रिपोर्टः-
हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है जबकि एक गंभीर घायल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक बांदा जनपद के रहने वाले हैं।
यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौखी मोड के पास हुआ है। यहां एक तेज़ रफ्तार कार सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ है। चिकित्सक एके सिंह ने बताया हादसे में बांदा जनपद के 30 वर्षीय मांझा सहित 20 वर्षीय विकास की मौत हुई है। जबकि दीपक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, परिजनों के आने पर हायर सेंटर भेज दिया जाएगा।
बांदा जनपद में उमेधा के रहने वाले बाइक सवार विकास और दीपक अपने मामा मांझा को दिखाने के लिए ज़िला अस्पताल जा रहे थे तभी चंदौखी मोड के पास हादसे का शिकार हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल कार सवार सुमेरपुर पुलिस की हिरासत में है।
फोटो- घायलों की मदद करते राहगीर

