हमीरपुर में युवक का शव बरामद, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

हमीरपुर।04 नवंबर

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को राजमार्ग स्थित गहबरा चौकी के नजदीक खेतों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पत्नी ने पड़ोसी गांव की एक महिला व उसकी पुत्री से अवैध संबंधों को पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना स्थल के सीमा विवाद को लेकर पुलिस घंटों उलझी रही है।
मंगलवार को गहबरा चौकी के नजदीक एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस युवक की शिनाख्त मौदहा कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी दयाराम अनुरागी 40 पुत्र गंगा दीन के रूप में की है। वहीं मृतक की पत्नी तारा का आरोप है कि उसके पति का पड़ोसी गांव रीवन निवासी चंद्रपाल कुशवाहा की पत्नी सुनीता और उसकी पुत्री रीना से अवैध संबंध था। बीती शाम चंद्रपाल ने फोन करके उसके पति को गांव बुलाया था और आज उसकी लाश मिली है। चंद्रपाल और उसकी पत्नी व पुत्री ने पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का लिए खेतों में फेंक दिया है। मृतक प्राइवेट तरीके से बिजली मैकेनिक का काम करता था।वह अपने पीछे तीन पुत्रियों और एक पुत्र को रोते बिलखते छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।वहीं इस सम्बन्ध में सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि भवानी मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन करने के साथ ही शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं और सर्विलांस टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

Screenshot_20251104_180110_WhatsApp

फोटो - मृतक दयाराम

IMG-20251104-WA0321

फोटो - मृतक दयाराम के शोकाकुल बच्चे व परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!