हमीरपुर। नगरपालिका द्वारा बन रही सडक का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने सभासद पर गाली गलौज और रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
कस्बे के मोहल्ला हुसैन गंज निवासी मुजीबुर्रहमान ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,वह हमीद हास्पिटल के पीछे नगरपालिका द्वारा बन रही सडक का निर्माण करा रहा था तभी बीते 25मार्च 2026 को दोपहर करीब दो बजे सभासद मुहम्मद रमजानी आकर गाली गलौज करते हुए काम रुकवाने लगा। पीडित ने बताया कि, सभासद पचास हजार रुपये मांग रहा था।और कह रहा था कि बिना रुपये दिए काम नहीं करा पाओगे। पीडित ठेकेदार ने बताया कि सभासद रमजानी का सम्बन्ध आपराधिक लोगों से है और वह जुआ खिलाने का काम करता है।पीडित ने सभासद से अपनी जान का खतरा बताते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
वही सभासद रमजानी ने कहा कि सिर्फ उसने ठेकेदार से सही काम करने के लिए कहा था क्योंकि उसके वार्ड का काम है और वह चाहता है कि जनता के लिए किया जाने वाला काम सही से हो सके। काम सही करने को लेकर ठेकेदार ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर अपनी दबंगई दिखाते हुई उसके खिलाफ थाने में गलत तहरीर भी दी है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभासद ठेकेदार से काम के नाम पर रुपए लेना चाहता है।
हमीरपुर: मौदहा में ठेकेदार की दबंगई सभासद से गाली- गलौज, चेयरमैन ने कहा सभासद लेना चाहता है रुपए।

