हमीरपुर में वृद्ध महिला को बंधक बना कर लाखों के जेवर और नगदी की लूट
हमीरपुर ज़िले के बिवांर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात का जल्द अनावरण किए जाने की बात कही…

