हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत

हमीरपुर ज़िले के मुस्करा थाना क्षेत्र में राठ रोड स्थित बिहूनी गाँव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी एक दुकान को तोड़ता हुआ पास के मकान तक जा पहुँचा। हादसे के समय दुकानदार दुकान के अंदर सो रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

IMG-20260209-WA0246

फोटो - शोक में डूबे परिजन

IMG-20260209-WA0240

फोटो - घटना स्थल

मृतक की पहचान 56 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान में ही सो रहा था। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी टूट गई। ट्रक की टक्कर से पास का मकान भी दरक गया है।

पड़ोसी विश्वनाथ ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया और उनके घर तक जा टकराया, जिससे भारी नुकसान हुआ और दुकानदार की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मलबे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!