हमीरपुर: एस डीएम और तहसीलदार से नाराज वकीलों ने डीएम का रास्ता रोककर दिया धरना

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील प्रांगण में राजस्व विभाग के जिम्मेदारों की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने जिलाधिकारी का रास्ता रोककर जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
जमीनों के दाखिल खारिज मामलों और एक जैसे वादों में अलग अलग निर्णय के अतिरिक्त तारीख पर तारीख का विरोध करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी के की अगुवाई में मौदहा बार एसोसिएशन के वकीलों ने तहसील गेट पर धरना देकर जिलाधिकारी का रास्ता रोक लिया और जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं वकीलों ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह को भ्रष्टाचारी बताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।इस सम्बन्ध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी ने बताया की हम पांच फरवरी को जिलाधिकारी से मिले थे और ज्ञापन दिया था लेकिन जब आज समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आए तो हमने उनसे बातचीत करने के लिए समय मांगा हमारे द्वारा नायब तहसीलदार से दोबारा खबर भेजी गई लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं मिलने के कारण हम लोग तहसील के गेट नम्बर दो पर फर्श बिछा कर बैठ गए और माला लिए थे कि जब जिलाधिकारी आएंगे तो माला पहना कर ससम्मान बातचीत करेंगे उसके बाद बातचीत हुई है और उन्होंने उपजिलाधिकारी को बातचीत के लिए कहा है जल्द ही उपजिलाधिकारी से बातचीत होगी।इस दौरान आधा सैकडा से अधिक वकील मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 4.11.30 PM (1)

फोटो- डीएम घनश्याम मीणा से शिकायत करते वकील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!