हमीरपुर। प्रदेश सरकार जहाँ महिला सुरक्षा के नाम पर मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता अभियान चला रही है तो वही हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के निकट चर्च के आसपास बन चुके कोचिंग हब के आसपास सारे दिन शोहदे छात्राओं से छेडछाड करते हैं शुक्रवार शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ अक्सर शेखर यादव नाम का युवक छेडछाड करता था जिसको लेकर एक बार पीडित परिवार से झगड़ा भी हुआ था जिसको लेकर पीडित परिवार द्वारा एफ. आई. आर. दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और शुक्रवार देरशाम आरोपी शेखर यादव ने युवती के भाई पर चाकू से ताबडतोड हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। जांच के बाद उनके खिलाफ शख्त से शख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो ।

