हमीरपुर में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत

हमीरपुर। अज्ञात कारणों से कच्चे घर में आग लगने से जहां गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया तो वहीं दो बकरी और तीन कुत्तों के साथ वृद्ध की जलकर मौत हो गई।मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम के करहिया निवासी रतिराम (70)पुत्र दलपत अनुरागी के घर में अचानक आग लग गई जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस के साथ ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। तबतक रतिराम और उसकी दो बकरियों के साथ तीन कुत्तों की जलकर मौत हो गई और घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन शार्ट शर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक छोटा किसान था और बटाई की जमीन लेकर खेती करता था।मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गया है।फिलहाल राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर हर सम्भव सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है।

IMG-20260526-WA0457

फोटो -फाईल फोटो मृतक रतिराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!