हमीरपुर। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार विजय दशमी कस्बे में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान कस्बे में दो स्थानों पर रावण दहन किया गया जिसमें कोतवाली मौदहा सहित अन्य थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
गुरुवार देर शाम हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा और रामनगर से दो जुलूस निकाले गए जो देवी चौराहे पर एक जुलूस के रूप में परिवर्तित हो गए और गदाई, कजियाना, मथुरा मंदिर, जीजीआईसी गेट, थाना चौराहा होकर नेशनल चौराहा पहुंचा जहां से रामनगर से उठा जुलूस रामनगर की ओर चला गया जहाँ पर रावण दहन किया गया जबकि कुम्हरौडा मोहल्ले से निकला जुलूस देवी चौराहा होकर अपने गंतब्य स्थान पर पहुंचा जहां पर रावण दहन किया गया। इस दौरान जगह जगह भक्तों ने लंगर, शीतल पेय और फूलों की बारिश की। रावण दहन के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को विजय दशमी की बधाईयां देना शुरू कर दिया।वहीं दिवारी टीम का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

