हमीरपुर। हमीरपुर जिले में सौतेले बाप ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। पत्नी के अचानक आ जाने पर मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छह दिन पुरानी है आरोपी घटना के बाद फरार है।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पति की मौत के बाद उसने गांव निवासी विक्रम सिंह उर्फ मुन्ना से दूसरा विवाह किया था। पूर्व पति से उसकी 11 वर्ष की नाबालिग पुत्री है। गत 22 सितंबर को तड़के 3:00 बजे छत के ऊपर बने कमरे में पुत्री सो रही थी तभी पति उसकी चारपाई में लेट गया और गलत हरकतें करने लगा। इसी बीच मेरे आने पर वह मौके से भाग गया। जबकि पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला छेडखानी का लग रहा है और वह भी आरोप हो सकते हैं फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
हमीरपुर में रिश्ते हुए तार तार, सौतेले बाप ने बेटी के साथ की छेड़छाड़।

