यूपी के हमीरपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक हाइवे किनारे खडे ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिससे एक ट्रक के खलासी की मौत हुई है जबकि दोनों ट्रकों के चालक हादसे में घायल हुए हैं…फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह सडक हादसा NH34 में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के उन्नति ढाबा के पास हुआ है।यहां बीती देर रात उन्नति ढाबा के पास हाइवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक पीछे से जा घुसा जिसकी चपेट में आकर ट्रक के पास खड़े खलासी की मौत हो गई।जबकि दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए..सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही पुलिस ने शुरू कर दी है।

