हमीरपुर में जहरीले सांप के डंसने से दो मासूम भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट- ललित शर्मा

हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जहां जहरीले सांप के डंसने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव निवासी रामराज प्रजापति के बच्चे काजल (6 वर्ष) और रोहित (4 वर्ष) बीती रात घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिवार उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था, तभी दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पीड़ित पिता रामराज प्रजापति ने बताया कि उनके पास पक्का मकान और सोने के लिए चारपाई तक नहीं है। वह टूटे-फूटे कच्चे मकान में ही परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन आज तक मदद नहीं मिली। रामराज का कहना है कि अगर पक्का मकान होता तो शायद उसके बच्चों की जान बच सकती थी।

This is an Image Box
Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.
WhatsApp Image 2025-10-02 at 12.44.02 PM
This is an Image Box
Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!