अकीदत मंदों ने जगह जगह बांटा लंगर और शीतल पेय
हमीरपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बड़े पीर हज़रत शेख अब्दुल कादिर जीलानी बग़दादी गौसुल आज़म रजि० के सालाना उर्स के मौके पर जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया जो परंपरागत मार्गो में भ्रमण के बाद पुनः अपने गंतव्य में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात रहा और जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में शनिवार को दोपहर बाद चौधराना मोहल्ले से जुलूस-ए-गौसिया बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया जो अपने परंपरागत मार्ग स्टेशन रोड, दीवान शहीद बाबा से हुसैनगंज, हैदरगंज, कजियाना होते हुए पुन: अपने गंतव्य में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस ए गौसिया में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग हाथों में इस्लामी परचम लिए नात शरीफ पढ़ते हुए जुलूस की रौनक बढ़ा रहे थे। जुलूस को देखते हुए जगह-जगह लंगर व शाबील का आयोजन किया गया। इसी तरह मोहल्ला कमराहा में सभासद कुतुबुद्दीन जुम्मू, आप नेता गुलाम मुहम्मद व मुजीब भाई दुकानदार के नेतृत्व में भारी लंगर का आयोजन किया गया साथ ही जुलूस की अगुवाई कर रहे मौलाना अताउर्रहमान कादरी, मास्टर नसीम आलम, नदीम हाफिजी, मुन्ना बार्डर का फ़ूल माला पहनाकर स्वागत किया और जुलूस-ए-गौसिया की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान अदनान, सलमान, शरीफ़ (अली) आदि उपस्थित रहे।
फोटो-जुलूस ए गौसिया

