ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति के दशहरा मिलन समारोह में शिक्षा व संस्कारों पर दिया जोर

हमीरपुर।

रविवार को ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित दशहरा मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज को शिक्षित व संस्कारित बनाते हुए समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया है।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति के बैनर तले हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के पांडव गेस्ट हाउस में ब्रह्म समाज का दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संस्थापक आई पी एस जुगुल किशोर तिवारी विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बांदा चित्रकूट भैरो प्रसाद मिश्रा , भाजपा जिलाध्यक्ष हमीरपुर सुनील पाठक,, हमीरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शुक्ला, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रामदत्त पाण्डेय ,डा कपिल तिवारी ,सिसोलर क्षेत्र के समाजसेवी विजय शंकर पाण्डेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी , प्रदुम्न दुबे लालू भइया , जिला पंचायत सदस्य विजय पाण्डेय, राकेश मिश्रा राठ, शिवनारायण तिवारी कुरारा, नरेंद्र बाजपेई,, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पाण्डेय, प्रशांत बुधौलिया गुड्डन राठ, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की हमीरपुर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष दीपा तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राम्हण समाज की शिक्षा और संस्कारों को प्रबल बनाने पर जोर दिया है।साथ ही इन वक्ताओं ने समाज में फैल रहे दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर कर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने हुए समाज के उत्थान पर बल दिया है। इस मौके पर ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेंद्र गौतम, महामंत्री राजेश तिवारी उर्फ सिब्बू महराज, मौदहा बार अध्यक्ष बृजकिशोर त्रिवेदी ,बाबूराम मिश्रा एड, अशोक कुमार त्रिपाठी एड, मूलचंद शुक्ला एड,समाजसेवी अवधेश पालीवाल, उदित नारायण, बाल गोविंद पाठक, अनिल द्विवेदी, नवीन उपाध्याय, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने की है। संचालन विनय तिवारी एडवोकेट ने किया है। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्य अतिथि आई पी एस जुगुल किशोर तिवारी ने नगर के अमित द्विवेदी के आवास पर पहुंचे यहां संगठन के लोगों से भेंटवार्ता की है।

WhatsApp Image 2025-10-05 at 3.18.31 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!