हमीरपुर। काफी समय से शांत डी 29गैंग के सरगना जुम्मू के ऊपर एक बार फिर नाजायज तमंचा लेकर युवक को धमकी देने के आरोप लगे हैं।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी अरशद पुत्र इस्लाम उददीन ने तहसील समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, शनिवार की तडके वह अपनी विक्षिप्त मां के साथ खेत देखने गया था तभी परछा निवासी माफिया और डी-29गैंग का संचालक मुईन उददीन उर्फ़ जुम्मू अपने सहयोगियों के साथ नाजायज तमंचा लेकर आ गया और उसे धमकी देने लगा। पीडित ने बताया कि आरोपी का खेत पीडित के खेत से जुडा हुआ है जिसके चलते आरोपी मुईन उददीन पीडित की जमीन पर कब्ज़ा करने की नीयत रखता है और पीडित को धमकी दे रहा है जिससे परिवार भयभीत है। पीडित ने कार्यवाही की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसके पक्ष में लेखपाल जांच के बाद रिपोर्ट लगा चुके हैं फिर भी मुईनउद्दीन उसकी जमीन कब्जा कर रहा है।
इस पर क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि जांच के बाद उचित कार्यवाही करे। जिससे पीड़ित की समस्या का समाधान हो सके।
हमीरपुर में डी-29गैंग फिर एक्टिव , गैंग से पीड़ित ने की शिकायत

