धनतेरस पर नगर हुआ जगमग, ग्राहकों से बाजार गुलज़ार

हमीरपुर। धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे है जिससे बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है, हालांकि अभी कुछ दिन पहले करवा चौथ पर भी लोगों ने जमकर कपडे, ज्वेलरी सहित सौंदर्य प्रसासन के सामानों की खरीदारी की दी थी।
दीपावली के पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व भी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते दूकानदारों सहित खरीदारों ने महीनों पहले से ही तैयारियां कर ली थीं, और दूकानदारों द्वारा धनतेरस को देखते हुए नये नये सामान से बाजार पट गए हैं। जिसके चलते लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ दिन पहले करवा चौथ पर विशेष रूप से महिलाओ ने सौंदर्य प्रसासन, ज्वेलरी और कपडों की खूब खरीदारी की थी, लेकिन धनतेरस के मौके पर बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों, बाईकों के शोरूम सहित अन्य सामानों की दूकानों में जमकर भीड़ देखी जा रही है। जिसके चलते दूकानदारों नें सडकों तक दूकानों को सजा रखा है जिससे जाम की स्थिति लगातार बन रही है उससे बचने के लिए भारी वाहनों का कस्बे के अंदर प्रवेश निषेध कर दिया गया है। और जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। हालांकि दूकानदार हर साल की तरह इस साल भी मंहगाई की मार का रोना रो रहे हैं।
इलेक्ट्रानिक सामानों के व्यापारी संजय ने बताया कि मार्केट अच्छी चल रही है अभी दो दिन और बाकि हैं। वहीं व्यापारी कमलेश कुमार साहू ने बताया कि हर साल बाजार गिरता जा रहा है और इस साल लगभग बीस प्रतिशत बाजार बचा है। वहीं आम छोटे व्यापारियों का मानना है कि आनलाईन व्यापार ने खुदरा छोटे व्यापारियों की रीढ तोड़ दी है।

फोटो-03,धनतेरस में बाजारों में भीड़

IMG-20251018-WA0434

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!