अवैध मौरम परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

हमीरपुर में अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात सदर एसडीएम केडी शर्मा ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को पकड़ा। ये ट्रक बिना रॉयल्टी और फर्जी नंबर प्लेट के साथ सड़क पर दौड़ रहे थे। दोनों ट्रकों को सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिले में अवैध मौरम खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है। हमीरपुर से प्रदेश के कई जिलों में मौरम की आपूर्ति की जाती है। वैध तरीके से परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखता है, लेकिन इसके बावजूद मौरम माफिया प्रशासन की नजरों से बचकर अवैध ढुलाई करते रहते हैं। रॉयल्टी न होने से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है, और कार्रवाई से बचने के लिए माफिया फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल करते हैं।

सोमवार देर रात सदर एसडीएम केडी शर्मा अपनी टीम के साथ ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे दो ओवरलोड ट्रकों को रोका गया। जांच में पता चला कि दोनों ट्रकों की नंबर प्लेट फर्जी थीं और उनके पास मौरम परिवहन की वैध रॉयल्टी भी नहीं थी। इसके बाद ट्रकों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया।

सदर एसडीएम केडी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ खनिज विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध मौरम कारोबार में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

IMG-20260407-WA0248

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!