हमीरपुर में तेज़ रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कपसा रोड पर चंद्रावल पुल के पास एक ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की टक्कर में दो अध्यापिकाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सहित आठ लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में ड्यूटी पर उर्दना जा रही अध्यापिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव के अलावा 28 वर्षीय रोहित, 50 वर्षीय महशर, 16 वर्षीय नवल, 16 वर्षीय बर्दानी, 50 वर्षीय राजीव और बाबादीन शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में चलने वाले ऑटो रिक्शा अक्सर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में आठ से दस लोगों को बैठाकर तेज़ रफ्तार से चलाया जाता है, लेकिन इस पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना रहता
फोटो - घायलों से घटना की जानकारी लेती पुलिस
फोटो - क्षतिग्रस्त ऑटो

