हमीरपुर में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का वीडियो, ब्राह्मण महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि इस तरह के वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

IMG-20260410-WA0369

फोटो - आरोपी युवक

IMG-20260410-WA0370

ब्राह्मण महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि इचौली गांव निवासी श्याम वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ब्राह्मण समाज के लिए कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और धमकी भरे शब्द भी बोल रहा है। संगठन का आरोप है कि इस तरह की सामग्री से समाज में तनाव की स्थिति बन सकती है।

महासभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि युवक द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद संगठन के लोगों ने इचौली चौकी में भी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं इस मामले में पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच सीओ मौदहा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!