हमीरपुर: मौदहा में युवक गहरे नाले में गिरा, रेस्क्यू कर निकाला गया

हमीरपुर में एक युवक के गहरे नाले में गिरने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मौदहा कोतवाली कस्बे की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मौदहा कस्बे के गांधी विद्यालय रोड तिराहे के पास की है। रविवार दोपहर एक युवक अचानक गहरे नाले में गिर गया और उसमें जमा मलबे में फंस गया। युवक को नाले में गिरा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल रेस्क्यू करते हुए काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वह कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब युवक को नाले से बाहर निकाला गया तो वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में था, जिसकी वजह से वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।

IMG-20260412-WA0530

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!