हमीरपुर:सुमेरपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

हमीरपुर ज़िले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी मोक्ष धाम निवासी अंकित कुमार (37 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई।
सूचना मिलते ही थाना सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। हालांकि, सुसाइड नोट की सत्यता और कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Screenshot_20260414_125653_WhatsApp

फोटो - घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!