हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां घायल

हमीरपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार विपिन सिंह यादव (18) पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बगरिया थाना सचेती जनपद कानपुर नगर, मोटरसाइकिल से अपनी माता श्रीमती अंजना को बैठाकर अपने दादा से मिलने ग्राम बड़े सिमरौड़ी थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर जा रहा था। शुक्रवार करीब 11:30 बजे जब वह आर.के. एंड सन्स फिलिंग स्टेशन के पास लक्ष्मीबाई तिराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विपिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक और चालक श्याम बाबू उर्फ दुल्लर पुत्र सोनीलाल निवासी ग्राम बहरी सवाई थाना सिवली जनपद कानपुर देहात को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Screenshot_20260405_130312_Gallery

फोटो - रोते बिलखते परिजन

Screenshot_20260405_131243_Gallery

फोटो - क्षतिग्रस्त बाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!