हमीरपुर। हमीरपुर ज़िले के मौदहा गल्ला मण्डी में फसल का गेंहू डालकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर की ट्राली पलट जाने से गिरकर चालक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमीरपुर ज़िले के बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी संजय पुत्र शिवचरण साहू स्वयं के ट्रैक्टर से मौदहा गल्ला मण्डी गेंहू डालने आया था। शुक्रवार देरशाम वापस लौटते समय रमना असुई मोड के निकट ट्रैक्टर अंसतुलित होकर गड्ढे में चला गया जिससे ट्राली पलट गई और चालक संजय ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक छोटा किसान था और दस बीघा जमीन के साथ ही दूसरों की जमीन बलकट लेकर अपने ट्रैक्टर से खेती करता था। वहीं अपने पीछे पत्नी सहित एक लडकी और दो लडकों को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस को भेजा गया है पंचायत नामा और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही कराई जाएगी।
हमीरपुर में असंतुलित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

