हमीरपुर: राठ-उरई मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, सात घायल

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र उमरिया गांव के पास राठ-उरई मार्ग पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर का स्टेयरिंग लॉक होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG-20251025-WA0466

फोटो- अस्पताल में लोगों की भीड़

सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ राठ पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राठ लाया गया। चिकित्सकों ने सुरेश पुत्र सुखनंदन कुशवाहा (40 वर्ष) और भैयालाल पुत्र विश्वनाथ कुशवाहा (55 वर्ष) को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल नीरज (36 वर्ष) और विपिन राजपूत (21 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया।

चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव निवासी शंकर (45 वर्ष) अपने ट्रैक्टर से राठ खरीदारी करने आए थे। लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर आमगांव मोड़ पर पहुंचा, स्टेयरिंग लॉक हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चंद्र भूषण (52 वर्ष), नरेंद्र (40 वर्ष), मिथुन (20 वर्ष), सुरेश, भैयालाल, रोहित (20 वर्ष) और नीरज (36 वर्ष) घायल हुए। मृतक सुरेश कुशवाहा के पुत्र आकाश ने बताया कि उनके पिता कछवारा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को वे राठ गेहूं बेचने आए थे और लौटते समय ट्रैक्टर में सरिया और सीमेंट लाया कर रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक भैयालाल के पुत्र बृजेंद्र ने बताया कि उनके पिता सब्जी की खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे अपने पीछे चार पुत्र और पत्नी सुमित्रा देवी छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना पाकर सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!