हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: यमुना पुल से गिरकर युवक की मौत, टक्कर के बाद हुआ विवाद

हमीरपुर में सोमवार देर रात यमुना पुल पर दो कारों के बीच टक्कर हुई है। हादसे के बाद दोनों कार सवारों में कहा सुनी हुई, इसी दौरान एक कार सवार जो अकेला था वह पुल से नीचे गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मध्यप्रदेश में छतरपुर का रहने वाला है, जिसके परिजनों को पुलिस ने सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह घटना सदर कोतवाली और कानपुर के सजेती थाने की सीमा पर स्थित यमुना पुल की है। यहां मध्यप्रदेश में छतरपुर के रहने वाला आदित्य जैन की तेज़ रफ्तार किया कार की टक्कर सामने से आ रही ब्रेज़ा कार से हुई। टक्कर के बाद आदित्य जैन की ब्रेजा कार सवारों से कहा सुनी हुई है। तभी आदित्य यमुना पुल से नीचे गिरा गया।

जिस स्थान से युवक नदी में गिरा वहां पानी नहीं था। नीचे पत्थरीले हिस्से में गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस के साथ ही कानपुर के सजेती थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चूंकि हादसे की जगह सजेती थाना क्षेत्र में आती है, इसलिए सजेती पुलिस ने नीचे गिरे युवक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी आदित्य जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-34 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

IMG-20260421-WA0021

फोटो - दूसरी कार जिसमें सवार व्यक्तियों से विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!