हमीरपुर में पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या , नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम।

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदी था और नशे की हालत में किसी बात को लेकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

यह वारदात कम्हरिया के 26 वर्षीय मैनुद्दीन ने अंजाम दी है। उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रोशनी की सोते समय लोहे की रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी है। दोनों ने करीब तीन साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब रोशनी सो रही थी, तभी मैनुद्दीन ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

हत्यारोपी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैनउद्दीन अपनी पत्नी को बहुत चाहता था, अगर पत्नी कहीं चली जाए तो वह उसके बिना रह नहीं पाता था, हो सकता है नशे की हालत में उसको पत्नी की कोई बात बुरी लग गई हो जिससे उसने पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका के एक डेढ़ वर्षीय बेटा भी है, बच्चा मां की मौत के बाद बेसुध होकर रोता-बिलखता रहा।

IMG-20251102-WA0297
मृतक -पत्नी रोशनी
Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.
IMG-20251102-WA0302

आरोपी पति - मैनुद्दीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!