हमीरपुर में करंट से किसान की मौत,बिजली विभाग की लापरवाही बनी किसान की मौत का कारण

हमीरपुर ज़िले की मौदहा तहसील क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की जान चली गई। गुरदहा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आए 46 वर्षीय किसान राजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजू सिंह रात करीब 10 बजे अपने घर के दरवाज़े पर बैठा था। जब वह खड़ा होकर चप्पल पहनने लगा, तो उसने पास लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर का सहारा ले लिया। सपोर्ट वायर में करंट उतर आया था, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजू सिंह के पास करीब 10 बीघा खेती थी। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी। 21 वर्षीय बेटा रोहित अब परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठाएगा।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय समय पर बिजली विभाग खंभों में लगे सपोर्ट वायरों को चेक करता रहता तो आज राजू सिंह की जान ना जाती।

IMG-20251102-WA0232

फोटो - मृतक राजू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!