हमीरपुर में सिपाही पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गया था सिपाही

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सिपाही पर जानलेवा हमला किया गया। उसे बंधक बनाकर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह घटना कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में हुई। गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर हरौलीपुर चौकी में तैनात सिपाही आशीष मौर्या चौकीदार के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सिपाही आशीष मौर्या को बंधक बना लिया और उस पर हमला कर दिया। चौकीदार किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और उसने कुरारा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

सिपाही पर हमले की सूचना मिलते ही कुरारा थाना पुलिस और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हमीरपुर की एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा भी सिपाही का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दो पक्षों के विवाद के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ ने सिपाही पर हमला किया है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

IMG-20251202-WA0417

फोटो - घायल सिपाही आशीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!