हमीरपुर में नाबालिग से रेप का प्रयास, मैरिज हॉल में शादी में गई थी पीड़िता।

हमीरपुर।

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपने परिजनों के साथ शामिल होने आई नाबालिग से मैरिज हाल के कर्मचारी ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में राठ क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार बीते दिन परिवार सहित विवाह में शामिल होने आया था और देररात तक चले वैवाहिक कार्यक्रम के बाद सब लोग सो गए पीडित ने बताया कि, उसकी भतीजी, बारह वर्षीय पुत्री सहित मासूम बच्चे एक कमरे में सो रहे थे तभी मैरिज हाल का कर्मचारी आया और सो रही बारह वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा लेकिन जब वह जाग गई और विरोध किया तब तक बाकी बच्चे भी जाग गए तो आरोपी अमित कुमार पुत्र कामता जान से मारने की धमकी देकर चला गया जबकि आरोपी की वीर्य बच्ची के शरीर पर भी गिरा है पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस सम्बन्ध में मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि, मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!