हमीरपुर में युवक ने दरोगा पर लगाए रुपये, चैन और मोबाइल छीनने का आरोप

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के रहने वाले युवक मोहम्मद शाहिद ने दरोगा दिशांत खोखर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 1 दिसंबर को उसे और उसके साथियों को रोककर दरोगा ने तलाशी के नाम पर 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और चांदी की चांदी की चैन छीन ली, साथ ही थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया गया। अगले दिन बीएनएसएस की धारा 126, 135, 170 में चालान कर दिया गया।जबकि इस बडे मामले को लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने से बच रहा है।
पीडित ने बताया कि,जमानत होने के बाद जब युवक थाने पहुंचा और अपना सामान वापस मांगा तो दरोगा दिशांत खोखर ने उसे गालियां देते हुए धमकाया और कहा कि “50 हजार रुपये चाहिए, नहीं तो झूठा गांजा लगाकर फिर से फंसा दूंगा।”
पीड़ित युवक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच, छीने गए रुपये–सामान वापस दिलाने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
वहीं इस मामले से क्षेत्राधिकारी राज कुमार पाण्डेय ने अनभिज्ञता जताई है जबकि कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने जानकारी कराने की बात कही है।

IMG-20251203-WA0418

फोटो - आरोपी दरोगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!