हमीरपुर। हमीरपुर में ग्राम पंचायत में पड रही आरसीसी की देखरेख और मजदूरों के भुगतान के लिए नकदी लिए खडे ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना हुई है जबकि ग्राम प्रधान ने चालीस हजार रुपये नकदी भी छीनने का आरोप लगाया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहम्रौली ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले मय्यादीन के डेरा में पड रही सीसी की देखरेख और मजदूरों का भुगतान करने के लिए ग्राम प्रधान श्याम बाबू चालीस हजार रुपये लिए खडे थे। उसी दौरान चंद्रशेखर ने ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी काम मे न सिर्फ बाधा डाली बल्कि ग्राम प्रधान की जेब में पडे चालीस हजार रुपये भी छीन लिए। ग्राम प्रधान श्याम बाबू ने कोतवाली में शिकायती पत्नी देकर कार्यवाही की मांग की है।
इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।
फोटो - पीड़ित ग्राम प्रधान श्याम बाबू

